आज के समय की बात की जाये तो टेक्नोलॉजी पहले से बहुत ज्यादा विकसित हो चुकी है | एक समय था जब एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए केवल घोड़े या गधो का ही सहारा था फिर समय के साथ टेक्नोलॉजी में विकास हुआ और फिर आई साइकिल उसके बाद कार फिर आये जहाज , जो पानी पर चलते थे फिर आई ट्रेन और आज के समय की बात की जाये तो टेक्नोलॉजी इतनी विकसित हो गयी है आदमी हवा में उड़ कर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकता है|
भारत और यूनाइटेड अरब अमीरात एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है और इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत UAE फुजुरा बन्दरगाह से मुंबई के बीच ट्रैक बिछाया जाएगा और समुंद्र के अंदर यह रास्ता 2000 किलोमीटर से भी कम का रह जाएगा । जिसे अंडर वाटर सुपर हाई स्पीड ट्रेन महज 2 से 3 घंटों में पूरा कर लेगी , इस परियोजना से ना केवल यात्रियों को लाभ मिलेगा बल्कि UAE और भारत के बीच व्यापार भी बढ़ेगा , जिसमें इंपोर्ट एक्सपोर्ट का बिजनेस तेजी पकड़ेगा ।
वैसे समुंद्र के अंदर ट्रेन चलाना आसान काम नहीं है क्योंकि पानी के नीचे वैसे भी बहुत ज्यादा प्रेशर रहता है और ऊपर से कभी समुद्री लहरे तूफान में बदल गयी तो प्रेशर और ज्यादा बढ़ जायेगा|
पर एक्सपर्ट का कहना है भारत और UAE दोनों बीच बीच में अपने चेक प्वाइंट बना सकते हैं या फिर सबसे पहले इस ट्रेन का इस्तेमाल माल ढुलाई के लिए किया जा सकता है।
पर एक बार आप जरा सोचिये की अगर यह प्रोजेक्ट कामयाब साबित हुआ तो दुबई से भारत तेल सीधे पहुंचाया जाएगा और भारत से पानी दुबई को दिया जाएगा|
508 किलोमीटर का लंबा रेलवे कोरिडोर समुंद्र के अंदर 21 किलोमीटर लंबी सुरंग द्वारा बनाया जाएगा, और इस पूरे प्रोजेक्ट में 97000 करोड रुपए खर्च होंगे जिसमें जापान भारत की मदद करेगा ।
वैसे आपको बता दूँ की आज के समय चीन , जापान , कनाडा जैसे बड़े बड़े देशों में अंडर वाटर प्रोजेक्ट तेजी से बढ़ रहे हैं और अगर भारत भी इसी रेस से तेजी से काम करता रहा तो भविष्य में सबसे पहला ताकतवर देश बनकर सामने आ सकता है
पर अगर आप सोच रहे है की भारत में अंडर वाटर ट्रेन का पहला प्रोजेक्ट है तो आपको बता दूँ की जनाब यह भारत है यहाँ एक बार टेक्नोलॉजी हाथ लग जाये उसके बाद उसको कहा कहा उपयोग करना है हम बखूबी जानते है|
जी हाँ दोस्तों कोलकाता शहर हुगली नदी के तट तक बसा हुआ है और इसकी ऊँचाई 30 फीट है। और सुन्दरवन डेल्टा, कोलकाता से बंगाल की खाड़ी को अलग करता है।
और आपको यह जानकर ख़ुशी होगी की कोलकाता की हुगली नदी पर देश का पहला अंडरवाटर मेट्रो टनल बन गया है। जो हावड़ा को कोलकाता से जोड़ कर रखेगा। 16.6 किलोमीटर लंबे ईस्ट-वेस्ट मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए यह टनल बहुत खास है। बनाए गए टनल के अंदर से मेट्रो ट्रेन करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गुजरेगी।
कोलकाता की हुगली नदी में बनाई गई टनल नदी के तल से 30 मीटर गहरी है और इसकी कुल लंबाई 520 मीटर है।
हम कह सकते है कि यात्री करीब 1 मिनट के लिए नदी के अन्दर से होकर गुजरेंगे। अब आप खुद अनुमान लगा सकते है कि यह सफर कितना दिलचस्प हो सकता है।
कोलकाता के पूरे ईस्ट-वेस्ट प्रोजेक्ट में लगी लागत लगभग 9000 करोड़ रुपए है। मात्र अंडरवाटर टनल बनाने पर ही 60 करोड़ रुपए खर्च हुए है। इस टनल प्रोजेक्ट के लिए जापान बैंक ऑफ इंटरनेशनल को-ऑपरेशन के द्वारा पश्चिम बंगाल की सरकार को 5000 करोड़ की मदद प्रदान की गई है।
यह प्रोजेक्ट को कोलकाता मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के द्वारा बनाया गया है।
इस टनल को बनाने में करीब 14 महीनो का समय लगा। टनल बनाने का काम वर्ष 2019 में अप्रैल माह से शुरू हुआ था। यह समय काफी लंबा था। इस टनल के निर्माण होने से नदी के पश्चिम दिशा में स्थित हावड़ा स्टेशन, पूर्व दिशा में स्थित महाकरन, सियालदह, साल्टलेक स्टेडियम, फूल बागान, सिटी सेंटर, बंगाल केमिकल्स, सेंट्रल पार्क, करुणामई और साल्ट झील सेक्टर-5 स्टेशनों से अपना संपर्क स्थापित कर लिया।
आपको बता दे की कोलकाता मेट्रो भारतीय रेल के अंतर्गत आती है और भारत रेलवे ने संपूर्ण प्रोजक्ट पर लगभग 8 हजार करोड़ रुपये खर्च किए। इसी लाइन पर भारत में पहली बार नदी के अंदर आयात निर्यात के लिए एक टनल बनाई है। अप और डाउन लाइन पर दो सुरंगें भी डिज़ाइन की है। जो लगभग 1.4 किलोमीटर लंबी है।
दी गई जानकारी के अनुसार इस रेलगाड़ी को सुरंग पार करने में मात्र एक मिनट का समय लगेगा। हुबली नदी के अंदर बनी यह टनल देश की सुरक्षा की हाईटेक तकनीक सिद्ध हुई है, क्योंकि देश में ट्रेनें जमीन के नीचे बनी सुरंग पार करती थी, परंतु इस रेल से पहले कोई भी रेल ने कभी किसी नदी के अंदर बनी सुरंग को पार नहीं किया।
पर अगर आपको शक है की अंडर वाटर ट्रेन का प्रोजेक्ट सफल होगा या नहीं होगा तो आपको बता दूँ की भारत में यह पहला प्रोजेक्ट है पर जापान में अंडर वाटर प्रोजेक्ट बहुत समय से चल रहा है|
जी हाँ दोस्तों भारत में पानी के नीचे की रेलवे लाइनें बहुत दूर नहीं हैं, क्योंकि जापान की अपनी पानी के नीचे की रेलवे लाइन है जो वर्तमान में सीकन रेलवे नाम से चल रही है।
जापान की 53.85 किमी रेलवे सुरंग होन्शू द्वीप और होक्काइडो द्वीप को ट्रैक के माध्यम से जोड़ती है जो समुद्र तल से 140 मीटर नीचे स्थित है। वर्तमान में सीकन सुरंग दुनिया की सबसे गहरी और सबसे लंबी रेलवे सुरंग है, जिसमें लगभग 23.3 किमी सुरंग समुद्र तल के नीचे स्थित है, जो इसे दुनिया की सबसे लंबी पानी के नीचे की सुरंग बनाती है।
पर दोस्तों अब आप सोच रहे होंगे की जापान में हमेशा भूकंप आते रहते है तो यह सुरंग खतरनाक साबित हो सकती है पर एसा नहीं है
दरअसल इस सुरंगों को 120 साल तक सेवा के लिए बनाया गया है। पानी की एक बूंद भी सुरंगों में प्रवेश नहीं कर सकती है। सुरंगों के कंक्रीट के बीच हाइड्रोफिलिक गास्केट है। यदि पानी सुरंगों के अंदर आता है, तो गास्केट खुल जाएगी। भूकंप जैसी आपात स्थितियों के लिए सुरंग में निकासी द्वार भी होंगे।
यानि सीधे शब्दों में कहा जाये तो यह सुरंग पूरी तरह सुरक्षित है|
इसके अलावा ट्रेनों की टेक्नोलॉजी की बात की जाये तो बुलेट ट्रेन का नाम सबसे ऊपर आता है और अगर बुलेट ट्रेन पानी के अन्दर चलने लग जाये तो फिर कहना ही क्या और इसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है - चीन |
जी हाँ , दुनिया की पहली पानी के अंदर चलने वाली बुलेट ट्रेन चीन में आने वाली है| चीन की सरकार ने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है| ये रेल लाइन शंघाई के दक्षिण में स्थित पोर्ट सिटी निनगबो से झाउशान के बीच बिछाई जाएगी|
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चीन की सरकार ने ये कदम उठाया है| अंडर वॉटर बुलेट ट्रेन की लाइन 77 किलोमीटर लंबी होगी| साल 2005 में ही चीनी सरकार ने अंडर वॉटर बुलेट ट्रेन लाने के लिए प्रस्ताव रखा था|
झेजियांग की राजधानी हांगझू शहर से झूशान तक यात्रा करने में करीब साढ़े चार घंटे लगते है लेकिन अंडर वॉटर बुलेट ट्रेन बनने के बाद सिर्फ 80 मिनट ही में लोग ये यात्रा कर सकेंगे|
पर चीन ही नहीं भारत भी अंडर वाटर बुलेट ट्रेन चलाने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है|
जी हाँ , बिलकुल सही सुना आपने भारत बुलेट ट्रेन चलाने के लिए 7KM का अंडर वाटर टनल बनाने की योजना पर काम कर रहा है|
दरअसल मुंबई से अहमदाबाद के लिए चलने बुलेट ट्रेन के लिए हाई स्पीड कॉरीडोर तैयार करने के लिए विचार विमर्स जारी है।
और इसी कारण अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन के लिए हाई स्पीड रेल कारिडोर में 21 किमी लंबी सुरंग बनाई जाएगी। सुरंग का 7 किमी हिस्सा समुद्र के अंदर होगा। भारत में बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के अंदर बनाई जाने वाली यह पहली सुरंग बताई जा रही है। भारतीय रेल मंत्रालय के मुताबिक हाईस्पीड रेल कारिडोर का समुद्र के अंदर बनाए जाने वाली सुरंग का यह हिस्सा महाराष्ट्र के बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स और शिलफाटा स्टेशनों के बीच होगा।
और इस सुरंग के निर्माण के लिए 13.1 मीटर व्यास के कटर हेड वाले टीबीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। सुरंग के लगभग 16 किमी हिस्से को बनाने के लिए तीन टनल बोरिंग मशीनों का उपयोग किया जाएगा। बाकी 5 किमी सुरंग के लिए न्यून आस्ट्रियाई टनलिंग प्रणाली का उपयोग किया जाएगा। यह सुरंग जमीन से लगभग 25 से 65 मीटर गहरी होगी। सबसे अधिक गहराई शिलफाटा के पास पारसिक पहाड़ी से नीचे 114 मीटर गहरी होगी।
Aaj ke samay ki baat ki jaaye to technology pahle se bahut jyada vikasit ho chuki hai. Ek samay tha jab ek jagah se doosari jagah jaane ke liye keval ghode ya gadho ka hi sahaara tha phir samay ke saath technology mai vikaas hua aur phir aai cycle uske baad car phir aaye jahaaj, jo paani par chalte the phir aai train aur aaj ke samay ki baat ki jaaye to technology itani vikasit ho gayi hai aadami hawa mai ud kar ek sthaan se doosare sthaan par ja sakta hai.
Bharat aur united arab emirate ek project par kaam kar rahe hai aur is project ke antargat UAE fujiura bandargah se Mumbai ke beech track bichhaya jaega aur samunder ke andar yah raasta 2000 kilometer se bhi kam ka rah jaega. Jise under water super high speed train mahaj 2 se 3 ghanto mai poora kar legi, is pariyojana se na keval yaatriyo ko laabh milega balki UAE aur Bharat ke beech vyapar bhi badhega jisame import export ka business teji pakadega.
Waise samunder ke andar train chalana aasaan kaam nahi hai kyonki paani ke neeche waise bhi bahut jyada preshar rahta hai aur uper se kabhi samudri lahare tufan mai badal gayi to presser aur jyaada badh jaayega.
Par expert ka kahna hai Bharat aur UAE dono beech beech mai apne check point bana sakte hai ya phir sabse pahle is train ka istemaal maal dhulai ke liye kiya ja sakta hai.
Par ek baar aap jara sochiye ki agar yah project kaamayaab saabit hua to Dubai se Bharat tel seedhe pahunchaya jaega aur Bharat se paani dubai ko diya jaega.
508 kilometer ka lamba railway corridor samundr ke andar 21 kilometer lambi surang dwara banaya jaega aur is poore project mai 97000 crore rupee kharch honge jisame Japan Bharat ki madad karega.
Waise aapko bata du ki aaj ke samay Cheen, Japan, Canada jaise bade bade desho mai under water project teji se badh rahe hai aur agar Bharat bhi isi race se teji se kaam karta raha to bhavishy mai sabse pahala takatavar desh bankar saamane aa sakta hai.
Par agar aap soch rahe hai ki Bharat mai under water train ka pahala project hai to aapko bata du ki janab yah Bharat hai yaha ek baar technology haath lag jaaye uske baad usko kaha kaha upayog karana hai hum bakhubi jaante hai.
Ji haa dosto Kolkata shahar hooghly nadi ke tat tak basa hua hai aur iski unchai 30 feet hai. Aur sundarban delta, Kolkata se Bengal ki khadi ko alag karta hai.
Aur aapko yah jaankar khushi hogi ki Kolkata ki hooghly nadi par desh ka pahla under water metro tunnel ban gaya hai. Jo hawada ko kolkata se jod kar rakhega. 16.6 kilometer lambe East-West metro project ke liye yah tunnel bahut khaas hai. Banae gaye tunnel ke andar se metro tren kareeb 80 kilometer prati ghante ki speed se gujaregi.
Kolkata ki hooghly nadi mai banai gai tunnel nadi ke tal se 30 meter gehari hai aur iski kul lambai 520 meter hai.
Hum kah sakte hai ki yatri kareeb 1 minute ke liye nadi ke andar se hokar gujarenge. Ab aap khud anumaan laga sakte hai ki yah safar kitana dilchasp ho sakta hai.
Kolkata ke poore East-West project mai lagi lagat lagbhag 9000 crore rupee hai. Maatr underwater tunnel banane par hi 60 crore rupee kharch hue hai. Is tunnel project ke liye Japan bank of international co-operation ke dwara pashchim Bengal ki sarkar ko 5000 crore ki madad pradan ki gai hai.
Yah project ko Kolkata metro rail corporation ke dwara banaya gaya hai.
Is tunnel ko banane mai kareeb 14 mahino ka samay laga. Tunnel banane ka kaam varsh 2019 mai April maah se shuroo hua tha. Yah samay kafi lamba tha. Is tunnel ke nirmaan hone se nadi ke pashchim disha mai sthit hawada station, poorv disha mai sthit mahakaran, sealdah, salt lake stadium, phool bagaan, city center, Bengal chemicals, central park, karunami aur salt jheel sector-5 stationo se apna sampark sthapit kar liya.
Aapko bata de ki Kolkata metro bharatiye rail ke antargat aati hai aur Bharat railway ne sampoorn project par lagbhag 8 hajar crore rupee kharch kiye. Isi lain par Bharat mai pahli baar nadi ke andar aayat niryat ke liye ek tunnel banai hai. Ap aur daun lain par do surange bhi dizain ki hai. Jo lagbhag 1.4 kilometer lambi hai.
Di gai jaankari ke anusar is railgadi ko surang paar karne mai maatr ek minute ka samay lagega. Hooghly nadi ke andar bani yah tunnel desh ki suraksha ki hightech technique siddh hui hai, kyonki desh mai train jameen ke neeche bani surang paar karti thi, parantu is rail se pahle koi bhi rail ne kabhi kisi nadi ke andar bani surang ko paar nahi kiya.
Par agar aapko shak hai ki under water train ka project safal hoga ya nahi hoga to aapko bata du ki Bharat mai yah pahla project hai par Japan mai under water project bahut samay se chal raha hai.
Ji haa dosto Bharat mai paani ke neeche ki railway line bahut door nahi hai kyonki Japan ki apni paani ke neeche ki railway line hai jo vartamaan mai seikan railway naam se chal rahi hai.
Japan ki 53.85 kimi railway surang honshu dweep aur hokkaido dweep ko track ke maadhyam se jodati hai jo samudr tal se 140 meter neeche sthit hai. Vartamaan mai seikan surang duniya ki sabse gahari aur sabse lambi railway surang hai, jisame lagbhag 23.3 kimi surang samuder tal ke neeche sthit hai, jo ise duniya ki sabse lambi paani ke neeche ki surang banati hai.
Par dosto ab aap soch rahe honge ki Japan mai hamesha bhookamp aate rahte hai to yah surang khataranak saabit ho sakti hai par aisa nahi hai.
Darasal is surango ko 120 saal tak seva ke liye banaya gaya hai. Paani ki ek boond bhi surango mai pravesh nahi kar sakti hai. Surango ke concrete ke beech hydrophilic gaskets hai. Yadi paani surango ke andar aata hai, to gaskets khul jaegi. bhookamp jaisi aapaat sthitiyo ke liye surang mai nikaasi dwar bhi honge.
Yani seedhe shabdo mai kaha jaaye to yah surang poori tarah surakshit hai.
Iske alava traino ki technology ki baat ki jaaye to bulet train ka naam sabse uper aata hai aur agar bulet train paani ke andar chalane lag jaaye to phir kahana hi kya aur isi project par kaam kar raha hai - cheen.
Ji haa, duniya ki pahali paani ke andar chalane wali bulet train cheen mai aane wali hai. Cheen ki sarkar ne is dream project ko hari jhandi de di hai. Ye rail line shanghai ke dakshin mai sthit port city ningbo se zhoushan ke beech bichhai jaegi.
Media reporters ke mutabik paryatan ko badhava dene ke liye cheen ki sarkar ne ye kadam uthaya hai. Under water bullet train ki line 77 kilometer lambi hogi. Saal 2005 mai hi cheeni sarkar ne under water bulet train laane ke liye prastaav rakha tha.
Zhejiang ki raajdhani harangajao shahar se jhooshaan tak yaatra karane mai kareeb saadhe chaar ghante lagate hai lekin andar water bulet train banane ke baad sirf 80 minute hi mai log ye yaatra kar sakenge.
Par cheen hi nahi Bharat bhi andar water bullet train chalane ke project par kaam kar raha hai.
Ji haa, bilakul sahi suna aapne Bharat bullet train chalane ke liye 7km ka under water tunnel banane ki yojana par kaam kar raha hai.
Darasal Mumbai se Ahmedabad ke liye chalane bullet train ke liye hai speed corridor taiyaar karne ke liye vichaar vimars jaari hai.
Aur isi karan Ahmedabad se mumbai ke beech chalane wali bullet train ke liye hai speed rail corridor mai 21 kimee lambi surang banai jaegi. Surang ka 7 kimee hissa samuder ke andar hoga. Bharat mai bullet train ke liye samuder ke andar banai jaane wali yah pahali surang batai ja rahi hai. Bharatiye rail mantralay ke mutabik high speed rail corridor ka samuder ke andar banaye jaane wali surang ka yah hissa Maharashtra ke bandra-kurla complex aur shilphata station ke beech hoga.
Aur is surang ke nirmaan ke liye 13.1 meter vyaas ke katar hed wale teebeeem ka istemaal kiya jaega. Surang ke lagbhag 16 kimee hisse ko banane ke liye teen tunnel boring machino ka upyog kiya jaega. Baki 5 kimee surang ke liye nyoon aastriyaee tanaling pranaalee ka upyog kiya jaega. Yah surang jameen se lagbhag 25 se 65 meter gahari hogi. Sabse adhik gaharai shilphata ke paas parasik pahadi se neeche 114 meter gahari hogi.
Incoming search terms:-
1. Mumbai to Dubai only in two hours.
2. Paani mai chalti train Bharat mai.
3. Paani ke neeche daudti train.
4. Underwater train.
5. Underwater train in India.
COMMENTS