ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में शामिल हैं। और हो भी क्यों न, इसकी कारीगरी और बनावट इतनी खूबसूरत है की दुनिया के हर तरफ से लोग इसे देखने आते हैं । ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित है और हर साल इसे देखने के लिए पर्यटको की भीड़ लगी रहती है।ताजमहल को देखने रोजाना लगभग 70 हजार लोग आते हैं । इस स्मारक को यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल किया गया है. वैसे तो ताज महल को लेकर कई तथ्य और अफवाएं फैली हुई है, जिन पर लोग आज भी विश्वास करते है।
ये बात तो हर कोई जानता है कि ताजमहल का निर्माण शाहजहा ने करवाया था। शाहजहा ने ताजमहल अपनी बेगम मुमताज के लिए बनवाया था। वह मुमताज से बेहद प्यार करते थे और इसी वजह से आज ताजमहल को दुनिया भर में प्रेम का प्रतीक माना जाता है। ताजमहल को मुमताज का मकबरा के नाम से भी जाना जाता है।
वहीं इतिहास से ये बात भी समाने अति है की ताजमहल के पूरा होने के तुरंत बाद, शाहजहाँ को उसके बेटे औरंगजेब ने आगरा के किले में कैद कर दिया था। और शाहजहाँ की मृत्यु के बाद, उसे ठीक उसकी पत्नी मुमताज के बगल में दफनाया गया था।
ये तो हुई इतिहास की बात आइए अब आपको बता देते है वर्तमान की बात, दरअसल ताजमहल के बारे में कई अफवाएं फेल रही है। अफवाओ में कहा जाता है की ताजमहल का रंग बदल रहा है। और इस वजह से ताजमहल के सुंदर संगमरमरी पत्थर सफेद की जगह हरे दिखाई दें रहे है। अब आप सोचेंगे की क्या ये बात सच है? तो हम आपको बता दे की ये बात बिलकुल सच है लेकिन सिर्फ आधा सच। पूरा सच ये है की ताजमहल के पीछे बह रही यमुना में पाए जाने वाले कीड़ों की वजह से इसका रंग बदल रहा है। जी हां, आपने सही पढ़ा, यमुना में पाए जाने वाले कीड़े ही ताजमहल का रंग हरा कर रहे हैं। विश्वदाय स्मारक ताजमहल को कीड़ों से बचाने के लिए यमुना नदी की सफाई कराये जाने की तैयारी है।
यमुना में फैल रहे प्रदूषण के कारण ही ताजमहल का रंग हरा हो रहा है। कुछ पर्यावरणविदों ने ताज को लेकर ये बात भी कही है की यमुना नदी में पनप रहे कीड़े इस स्मारक में बड़े पैमाने पर घुस रहे हैं। इसके सफेद संगमरमर की दीवारों पर हरे-काले रंग के अवशेष छोड़ रहे हैं। जिस वजह से ताज महल के सुंदर संगमरमर के पत्थर कुछ महीनों से सफेद रंग से हरे रंग में बदल रहे हैं।
दरअसल यमुना नदी की सफाई ठीक से नही हो पा रही है जिस वजह से इसका असर ताजमहल पर हो रहा है । वहीं अगर नदी को ठीक से साफ कर दिया जाए तो इस दिक्कत से छुटकारा पाया जा सकता है।वही इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी ने भी जोर दिया है। अफसरों की सहमति होते ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
जब ताज महल के रंग बदलने की जानकारी ताजमहल की सुरक्षा में लगी टीम को मिली तो, एएसआई की ताजमहल के पीछे बह रही यमुना की जांच की, जांच में ये पता चला कि नदी के पीछे से कीड़े उड़कर दीवारों पर बैठते हैं, जो विशेष किस्म का पदार्थ छोड़कर पत्थर को खराब कर देते हैं। इसे रोकने के लिए स्मारक के पीछे पहले कई तरह की तरकीब अपनाई गई लेकिन कुछ भी काम नहीं आया। कीड़ों का हमला बरकरार रहा। कीड़ों की वजह से अब पत्थर लगातार खराब हो रहे है।
दरअसल यमुना नदी की सफाई न हो पाने के पीछे कई कारण है, जिसमे से एक तो है ताजमहल की सुरक्षा। कई सालो से यमुना नदी की सफाई इसलिए नहीं हो सकी क्योंकि डर था की ताज को किसी भी तरह नुकसान न पहुंचे। दशहरा घाट के पास नदी को साफ कर दिया जाता है, मगर स्मारक के पीछे दोनों छोर के बीच में नदी में काफी एल्गी (काई) जमा है, जिसकी सफाई की बेहद जरूरत है। अगर वक्त रहते ये काई यहां से साफ नहीं की गई तो ताजमहल को धीरे धीरे बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है।
वहीं सुप्रीम कोर्ट भी इसे लेकर सख्त दिखाई दे रहा है। ताजमहल की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक कमिटी का गठन भी किया है, जिसमे सभी विभागों की सहमति होते ही नदी सफाई का कार्य शुरू होगा।
वहीं एक और जानकारी आपको दे दें की ताजमहल के आसपास की फैक्ट्रियों और तेल रिफाइनरी के कारण सफ़ेद संगमरमर से बनी इमारत साल दर साल पीली भी पड़ती जा रही है।
पीले रंग को हटाने के लिए एसआई ने दीवारों पर मुल्तानी मिट्टी का लेप लगा दिया था। इस लेप को 24 घंटों या उससे अधिक समय के लिए सूखने के लिए छोड़ दिया जाता है ताकि वह पत्थर से सारी गंदगी निकाल ले। इस तरह से पीली दीवारों को ठीक करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का सहारा लिया जा रहा है। वही मुल्तानी मिट्टी का लैप बनाने के लिए पहले मुल्तानी मिट्टी को पानी में मिलाया जाता है। और फिर इस घोल को मिक्स कर के एक अच्छा सा लैप तैयार किया जाता है और फिर इसे दीवारों पर लगाया जाता है। ताकि मुल्तानी मिट्टी दीवारों से सारी गंदगी को निकाल ले।
ताजमहल का इतना खयाल इसलिए रखा जा रहा है क्योंकि ये 'ताजमहल' न केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में अपनी पहचान बना चुका है।
आपको ये जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट कर के बताए , और ऐसी ही मजेदार और रोचक जानकारी के लिए हमारे चैनल को जरूर Subscribe करें और अगर जानकारी पसंद आई हो तो वीडियो को लाइक और शेयर करें।
COMMENTS